Last modified on 12 अगस्त 2014, at 18:16

ईश्वर का सुयश / मुंशी रहमान खान

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:16, 12 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुंशी रहमान खान |अनुवादक= |संग्रह= ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(इस ईश्‍वरीय यश को दोहा अधर तक दोनों होठों के सिरे से सुई लगाकर सज्‍जन जन उच्‍चारण करें।।)

अधर

ईश्‍वर एक युगुल नहिं कोई। ईश्‍वर कार्य छिनक जग होई।।
दंड एक वह रचै संसारा। जो चाहै इक कला संहारा।।
है नहिं देह गेह ईश्‍वर के। रहत सत्‍य उर है नर जी के।।
करै कार्य नहिं हाथ लगावै। हैं नहिं चरण जगत नित धावैं।।
नहिं लोचन देखै संसारा। श्रवण नहीं सुन नाद उचारा।।
घ्राण नहीं जग लेत सुगंधा। तजै ईश अस है पर अंधा।।
शक्ति तोरि जग रही दिखाई। निराकार वह नहीं लखाई।।
नहिं कछु जोर तोर गुण गाऊँ। चरण लाग निज शीश झुकाऊँ।।