Last modified on 19 नवम्बर 2014, at 22:20

जीवन वहन भाग्य को नित्य आशीर्वाद से / रवीन्द्रनाथ ठाकुर

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:20, 19 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवीन्द्रनाथ ठाकुर |अनुवादक=धन्य...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन वहन भाग्य को नित्य आशीर्वाद से
करने दो स्पर्श ललाट का
अनादि ज्योति के दान रूप में
नित्य नवीन जागरण में
प्रत्येक प्रभात में
मर्त्य आयु की सीमा में।
म्लानिमा का घना आवरण
हटता रहे प्रतिदिन और प्रतिक्षण
अमर्त्य लोक के द्वार से
निद्रा जड़ित रात्रि सम।
हे सविता,
उनमुक्त करो
अपने कल्याणतम रूप को,
उस दिव्य आविर्भाव में
देखूं मैं
निज आत्मा को
मृत्यु के अतीत जो।

‘उदयन’: शान्ति निकेतन
प्रभात: 7 पौष 1997