Last modified on 21 जुलाई 2006, at 14:03

अग्निधर्म / कन्हैयालाल नंदन

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:03, 21 जुलाई 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लेखक: कन्हैयालाल नंदन

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

अंगारे को तुमने छुआ
और हाथ में फफोला नहीं हुआ
इतनी सी बात पर
अंगारे पर तोहमत मत लगाओ.

जरा तह तक जाओ
आग भी कभी-कभी
आपद्धर्म निभाती है
और जलने वाले की क्षमता देखकर जलाती है.