Last modified on 12 जनवरी 2015, at 21:01

चीर हरण / सुजान-रसखान

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:01, 12 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रसखान |अनुवादक= |संग्रह=सुजान-रसख...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सवैया

एक समै जमुना-जल मैं सब मज्‍जन हेत धसीं ब्रज-गोरी।
त्‍यौं रसखानि गयौ मनमोहन लै कर चीर कदंब की छोरी।।
न्‍हाइ जबै निकसी बनिता चहुँ ओर चितै चित रोष करो री।
हार हियें भरि भावन सों पट दीने लला बचनामृत धोरी।।124।।