Last modified on 20 मार्च 2015, at 10:57

चंदा मामा / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:57, 20 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरे प्यारे चंदा मामा!
जब रातों में आते हो।
झिलमिल तारों के संग मिलकर
मंद मंद मुस्काते हो॥

सदा खेलते आँख मिचौनी,
हर दिन रूप बदलते हो।
और कभी गायब हो जाते,
हमको कैसा छलते हो॥

तुमसे अपना रिश्ता कैसा
सब उलझन में रहते हैं।
दादा-दादी,मम्मी-पापा
सब ही मामा कहते हैं।

तुम्हें देखता हूँ रजनी भर,
भला कहाँ सो पाता हूँ।
शीतलता के परम-पुंज!
मैं सपनों में खो जाता हूँ॥