Last modified on 4 जुलाई 2015, at 13:01

कोड / एन. मनोहर प्रसाद

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:01, 4 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एन. मनोहर प्रसाद |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

I -!  :  ; , ?
मैं चाहता हूँ एक पूर्णविराम लगाना।
चहुँ और फैली समस्याओं पर—
लेकिन सब हैं जो समयातीत रहस्य!
अन्तहीन असीम पीड़ाओं का सातत्य :
मैं बहाता रहता हूँ आँसू कुछ शान्ति की आशा में;
कम से कम अस्थायी विराम त्रास
क्षणिक दम भरने भर मिले समय,
क्या हमारे जैसे लोगों या समाजों के लिए कहीं है कोई आशा?