Last modified on 8 जुलाई 2015, at 13:58

चकोर / श्रीधर पाठक

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:58, 8 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीधर पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धन-धन सुगढ़ चकोर
तू खग-कुल आगरिया,
पाले नियम कठोर
कि वंश उजागरिया।
चंद तेरा चितचोर
तू उस पर बावरिया,
लख-लख उसकी ओर कि
होय निछावरिया।
चुगती अग्नि अंगार
तू दृढ़ प्रण रावरिया,
धन वन प्रेम अपार
कि प्रेमिन नागरिया।

-रचना तिथि: 26.7.1909, नैनीताल
मनोविनोद: स्फुट कविता संग्रह, बाल विलास, 21