Last modified on 16 जुलाई 2015, at 15:21

गीत-2 / दयानन्द पाण्डेय

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:21, 16 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दयानन्द पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तिनका-तिनका डूब गया
अफवाही बाढ़ में
इस लिए मेंहदी नहीं रचेंगी
भौजी भरे अषाढ़ में

दीवारों की देह हो गई
सारी काली-काली
हमरो गांव में आ गई
अब की दुई-चार दुनाली
किसी गरीब को फिर मारा है
रोटी, सब्जी, दाल ने

पीपल के पातों पर इसी लिए
अब की नहीं बही पुरवाई
चुप-चुप सहमी-सहमी है
सगरो गांव की अमराई
किसी ऊंट को फिर मारा है
मुहावरे वाले पहाड़ ने

[1979]