Last modified on 21 सितम्बर 2015, at 13:59

हाथी / शकुंतला सिरोठिया

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:59, 21 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शकुंतला सिरोठिया |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हाथी आता झूम के,
धरती-मिट्टी चूम के!
कान हिलाता पंखे जैसा,
देखो मोटा, ऊँचा कैसा!
सूँड हिलाता आता है,
गन्ना-पत्ती खाता है!
हाथी के दो लम्बे दाँत,
सूँड बनी है इसके हाथ!
इससे ही यह लेता रोटी,
आँखें इसकी छोटी-छोटी