Last modified on 3 अक्टूबर 2015, at 18:33

कुकडूँ-कूँ / जहीर कुरैशी

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:33, 3 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जहीर कुरैशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुर्गा है एलार्म-घड़ी
बातें करता बड़ी-बड़ी!

तड़के बाँग लगाता यूँ
कुकडूँ-कूँ, भई, कुकडू़ँ-कूँ!

कहता है-जागो भाई,
सुबह कर रही अगुवाई!

सुबह-सुबह यदि सोते हो,
तन में आलस बोते हो!

बात पते की कहता हूँ,
कुकडू़ँ-कूँ, भई, कुकडू़-कूँ!

जो जगते हैं सुबह-सुबह,
उन्हें नहीं आलस का भय!

दिन भर ताजा रहते हैं,
नदियों जैसे बहते हैं!

मैं भी ताजा रहता हूँ,
कुकडू़ँ-कूँ, भई, कुकडू़-कूँ!