Last modified on 27 नवम्बर 2015, at 04:57

जय भारत / जनार्दन राय

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:57, 27 नवम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जनार्दन राय |अनुवादक= |संग्रह=प्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जय, जय भारत, तेरी जय, जय,
जय, जय भारत माँ हे।

सुत तेरे हम हैं सभी खड़े,
सब तेरा मंगल चाह रहे,
तेरे चरणों पर शीष चढ़ाने,
तेरा आशीष माँग रहे।
जय, जय, भारत माँ हे॥

हम देश-भक्ति के भूखे हैं,
कल्याण देश का चाह रहे।
जीवन की बलि दे-दे कर
हम तेरा गौरव माँग रहे।
जय, जय, भारत माँ हे॥

जो वीर काम तेरे आये,
हम ज्योति उसी से माँग रहे।
सरदार भगत, राणा प्रताप के
पथ पर चलना चाह रहे।
जय, जय, भारत माँ हे॥

स्वाधीन देश के हम बालक,
स्वाधीन रहे यह ध्यान रहे।
मर्दन कर दें माँ के रिपु का,
केवल इतना अरमान रहे।
जय, जय, भारत माँ हे॥
जय, जय भारत तेरी जय, जय,
जय, जय, भारत माँ हे॥

-दिघवारा,
2.11.1954 ई.