Last modified on 30 मई 2016, at 10:52

देखा जाएगा / देवेन्द्र आर्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:52, 30 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र आर्य }} {{KKCatNavgeet}} <poem> होगा, ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

होगा, जो भी होगा साला
देखा जाएगा।
क्या कर लेगा ऊपरवाला
देखा जाएगा।

डर जीवन की पहली और अन्तिम कठिनाई है
मौत को लेकर सौदेबाज़ी होती आई है
करो कलेजा कड़ा
आँख में आँखें डाल कहो
यह लो अपनी कण्ठी माला, देखा जाएगा।

पुल के नीचे एक किनारे दुबकी पड़ी नदी
दुनिया, दुनिया वालों से रहती है कटी-कटी
सपने सावन के अन्धों की भीड़ हो गए हैं
अन्धों से भी कहीं उजाला देखा जाएगा ?

मरना सच है, जानके भी
किसने जीना छोड़ा
सच की राह में अपना टुच्चापन ही है रोड़ा
केवल ख़तरा-ख़तरा चिल्लाने से बेहतर है

मार लें हम होठों पर ताला
देखा जाएगा।