Last modified on 14 जून 2016, at 03:21

ये शहर / प्रदीप शुक्ल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:21, 14 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीप शुक्ल |अनुवादक= |संग्रह=अम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये शहर
जबरन घुसा जाता
हमारे गाँव में

एक सपना
सा हुआ
करता कभी था ये शहर
अब सभी सपनों के ऊपर
ढा रहा है ये कहर

ये शहर
लालच सिखाता है
हमारे गाँव में

सड़क क्या आई
शहर से
शोर भरकर साथ लाई
गुनगुनाते भोर की अब
गाँव से होती विदाई

ये शहर
कचरा बहाता है
हमारे गाँव में

गाँव में
जंगल नहीं अब
लग गए भट्ठे वहाँ पर
लहलहाते धान थे
कंक्रीट के जंगल जहां पर

ये शहर
अब मुँह छुपाता है
हमारे गाँव में।