Last modified on 3 मार्च 2008, at 21:12

सत्यबीज / जयप्रकाश मानस

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:12, 3 मार्च 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयप्रकाश मानस |संग्रह=होना ही चाहिए आंगन / जयप्रकाश मा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जला सकती नहीं अग्नि

डुबा सकता नहीं जल

उड़ा सकता नहीं मरूत्

छुपा सकता नहीं आकाश

समवेत चेष्टा से भी

भई किसे ?

सत्यबीज को


सत्यबीज

बगरता ही जाता है

पूरे गमक के साथ

उस के

नहीं होते कान

नहीं होती नाक

नहीं होती आँख

नहीं होती जीभ

उन सबके बावजूद

एक ही समय पर

सून सकता है हर आवाज़

सूँघ सकता है हर गंध

देख सकता है हर प्रघटना

चख सकता है हर रस

सत्यबीज होता है संपूर्ण


वह सिर्फ़ नहीं होता

राम-ईसा-पैंगबर या जरास्थू

सत्यबीज अंकुरित होता है

हमारी भी बस्तियों में

पाते हैं जिससे

गर्माहट- जैसे सूरज

होते हैं प्रकाशित – जैसे चंद्रमा

बुझाते हैं प्यास - जैसे नदी का तट


चलो आज ही

पूरे मन से

अकाल के बाद पहली बारिश में

किसान की भाँति

अपने-अपने दिल में रोप दें

सत्यबीज