Last modified on 10 सितम्बर 2016, at 21:16

कफ़न / बीरेन्द्र कुमार महतो

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:16, 10 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बीरेन्द्र कुमार महतो |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आँसूओं में डूबी थी
हसरतें हमारी
कई-कई जख्मों का
इल्जाम था हमारे सर,
यूं तो इरादा न था
कत्लेआम की
पर उनकी कातिलाना
अदा देख
रोक न सका
जुल्म-ए-सितम
ढाने को,
बदकिस्मत वो थीं
या मैं
देखो, बैठे हैं
मेरी मैयत में
जनाजा गुजर रहा
हमसे पहले
हमारे ही कफन पर!