Last modified on 18 अक्टूबर 2016, at 01:54

मोहन प्रेम बिना! मिलता नहीं चाहे करले कोटि उपाय / बिन्दु जी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:54, 18 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्दु जी |अनुवादक= |संग्रह=मोहन म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मोहन प्रेम बिना! मिलता नहीं, चाहे करले कोटि उपाय।
मिले न यमुना सरस्वती में मिले न गंगा नहाय॥
प्रेम सरोवर में जब डूबे प्रभु की झलक लखाय। मोहन...
मिले न पर्वत में मिले न निर्जन में मिले न वन भरमाय।
प्रेम बाग घूमे तो हरि को घट में ले पधराय॥ मोहन...
मिले न पंडित को ज्ञानी को मिले न ध्यान लगाय।
ढाई अक्षर प्रेम पढ़े जो नटवर नैन समाय॥ मोहन...
मिले न मंदिर में मूर्ति में मिले न अलख जगाय।
प्रेम 'बिन्दु' दृग से टपके तो तुरत प्रकट हो जाय॥ मोहन...