Last modified on 21 अक्टूबर 2016, at 22:43

भोली परिभाषा / सुजाता

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:43, 21 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुजाता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

'जहाँ शुरु होती है दूसरे की नाक
वहाँ खत्म होती है आज़ादी मेरी'

इस तरह परिभाषित करते आज़ादी को
भुला दी गई स्त्रियाँ
या फिर
उनके यहाँ नाक से अधिक
जो उन्नत है
उसे तुमने अपनी आज़ादी में शामिल कर लिया?