Last modified on 1 फ़रवरी 2017, at 22:45

ज़िन्दगानी / श्वेता राय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 1 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्वेता राय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGee...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चार दिन की जिंदगानी।
नित गढ़ो नूतन कहानी॥

तेज दिनकर का भरो तुम।
धीर सागर का धरो तुम॥
चंद्र सम शीतल बनो तुम।
तरु बने जिद पर तनो तुम॥
ले नदी से फिर रवानी।
नित गढ़ो नूतन कहानी॥

छल कपट से दूर रहना।
मत किसी को शत्रु कहना।
मित्र बन संताप हरना।
राह में बढ़ हाथ धरना॥
भूल कर बातें पुरानी।
नित गढ़ो नूतन कहानी॥

राग हिय में तुम भरो सब।
प्रीत जीवन में करो सब॥
मन बनाओ भाव सुरभित।
छेड़ दे जो गीत मधुरित॥
भूल के निदियाँ सुहानी।
नित गढ़ो नूतन कहानी॥

चार दिन की जिंदगानी।
नित गढ़ो नूतन कहानी॥