Last modified on 15 फ़रवरी 2017, at 17:29

चाऊँ-माऊँ! / रमेश तैलंग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:29, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गोल-गोल, गोल-गोल
घेरा बनाओ।
चाऊँ-माऊँ! चाऊँ-माऊँ!
चक्कर लगाओ।

अड़ी-बड़ी, अड़ी-बड़ी,
आलस भगाओ।
चाऊँ-माऊँ! चाऊँ-माऊँ!
चक्कर लगाओ।

पीप-पिपी, पीप-पिपी
सीटी बजाआ।
चाऊँ-माऊँ! चाऊँ-माऊँ!
चक्कर लगाओ।

हहा-हिही, हहा-हिही,
सबको हँसाओ।
चाऊँ-माऊँ! चाऊँ-माऊँ!
चक्कर लगाओ।

छम्म-छमक, गम्म-गमक,
नाचो-नचाओ।
चाऊँ-माऊँ! चाऊँ-माऊँ!
चक्कर लगाओ।