Last modified on 8 मार्च 2017, at 18:10

हेंगा / कुमार कृष्ण

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:10, 8 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पेड़ को
उसकी सभी हरकतों के साथ देखना हो
तो हेंगे के पास जाओ
और उससे पूछो-
ज़मीन कितनी गरम है
हेंगा कुछ नहीं कहेगा
वह बढ़ई और किसान दोनों की ओर
इशारा करते हुए
ज़मीन को खेत में बदलते हुए
खुरों की तकलीफ़ के साथ भागता जायेगा।

पेड़ जब भी होता है हरकत में
वह तब हल होता है या हेंगा
हेंगा ज़मीन के साथ घिसने वाले
काठ का नाम है
वह हर वक़्त
बीज की जड़ों के बारे में सोचता है।

हेंगे के साथ होना
ज़मीन के साथ होना है।
पेड़ कितनी तकलीफ़ के बाद
बनता है हेंगा
बैलों को हाँकते हुए सोचता है चरनदास
और टूटी हुए रस्सियों में बटे हुए
पेड़ों को जोड़ते हुए
हेंगा चलाने लगता है।