Last modified on 8 मार्च 2017, at 21:10

दीपावली / कुमार कृष्ण

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:10, 8 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आग के पर्व पर
जो नहीं करते मिठाई का इन्तजार
वे भी देखते हैं रेशमी रजाई के सपनें
वे भी करते हैं दाल-भात से
लक्ष्मी की पुश्तैनी पूजा
यह दूसरी बात है उनके घर
न कभी लक्ष्मी आती है न रजाई
वे पुआल की टहनियों पर ही उगा लेते हैं-
सपनों के अनगिनत फूल
और करते हैं इन्तजार
अगले आग के उत्सव का।