Last modified on 8 मार्च 2017, at 22:33

बादल / कुमार कृष्ण

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:33, 8 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हमेशा नहीं होती बादल में बाढ़
जेठ की दोपहर में
जब सूखने लगते हैं पहाड़ों के चोये
छाँव बाँटने आते हैं बादल
सूरज के तन्दूर में पके हुए बादल
चलते हैं दिन-रात नंगे पाँव
कपास के फूल की तरह उड़ते हैं बादल
चुपचाप, ख़ामोश, बिना किसी शोर के
छाँव, पानी बाँटने वाले बादल कभी खुद नहीं कहते
हम हैं आग के बीज
पूरी पृथ्वी पर हर वक़्त उड़ने वाले
आग के फूल हम हैं।