Last modified on 15 मार्च 2017, at 14:02

विडम्बना-1 / विनोद शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:02, 15 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शब्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आजकल अंकल सैम
आतंकवाद से लड़ने में
रहते हैं व्यस्त।

उधर, उनके
लड़ने के अंदाज से
युद्धोन्माद से-
दुनियाभर में फैले
गोरी, काली, भूरी और पीली
नस्लों के उनके तमाम भतीजे
हैं बेहद त्रस्त।