Last modified on 15 मार्च 2017, at 14:20

मेमना / विनोद शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:20, 15 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शब्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अगर आप परेशान हैं
अपने अस्तित्व की चिंता के सवालों से
या हासिल करना चाहते हैं
अस्तित्ववाद की जानकारी

तो किसी शब्दकोश
या सार्त्र की किताब
या किसी और सन्दर्भ ग्रन्थ
के पन्ने पलटने के बजाए
आप मेरे शहर चले आइए
और मिलिए किसी भी आम मेमने से

(यों हर मेमना आम ही होता है
और मेरे देश का हर आम नागरिक
एक मेमना ही तो है)

जिसके अस्तित्व की रस्सी का एक सिरा
गडरिए के हाथ में है तो दूसरा
भेड़िए के दांतों में।