Last modified on 17 मार्च 2017, at 11:01

हंसमुख चेहरों का पुल / विष्णुचन्द्र शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भूरे बालों की वह युवती जॉन सारगिन्सन
अब कानों में समेट रही है समाचार
बंगलौर से मदुराई तक खोज रही है अपना भारत
जींस और टॉप में वह चुस्त-दुरुस्त युवती
बर्थ न मिलने पर
मुझे अपनी सीट देकर
स्कॉटलैंड से भारत तक
बना रही है हँसमुख चेहरों का पुल।