Last modified on 17 मार्च 2017, at 11:11

थिएटर-3 / विष्णुचन्द्र शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:11, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इंतजार
किसका है
पर्वत पर
सोए हुए पत्थरों का!
जले हुए पेड़ों का
अनबोली घाटी का
हरी-भरी उगी हुई घास का
आदिम रेड इंडियन का
आदिम हथियारों का
झरनो का
नदी का!
धूप नहीं बतलाती है
पेड़ नहीं बोलता है
इंतजार फिर भी है
इंतजार फिर भी है!