Last modified on 17 मार्च 2017, at 11:13

चुप्पी / विष्णुचन्द्र शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:13, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कविता में ढलती है
यह जो
टेलीफोन की घंटी
बज रही है
उसमें
क्या संदेश है
मेरे लिए!
भाषा अभी
मूक है
स्वर अभी
बंद।
संदेश कहीं
गगन में
अटका है
टीना!
इसे सुनो!
भाषा को वाणी दो।
स्वर को
दिशाओं तक
खुलने दो।
मेरी चुप्पी को अभी
कविता में
ढलना है!