Last modified on 17 मार्च 2017, at 11:35

ताज़ी लयकारी / विष्णुचन्द्र शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:35, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

परिवार ने कहा
‘सुनाएं कविता!’
मुरैना स्टेशन से गुजरती ट्रेन से मैंने पूछा
‘कविता है यह या है कच्चा अनुभव!’
मैं यात्रा के कच्चे अनुभवों की खोजता रहा लय
धान के खेतों ने पूछा
‘कब सुनी थी मेरी लहरदार तान!’
फिर मैं चुपचाप साधता रहा
अनुभव की ताजी लयकारी!