Last modified on 17 मार्च 2017, at 11:37

चार्ली चैप्लिन / विष्णुचन्द्र शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:37, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चार्ली चैप्लिन
सूने बर्फानी इलाके में
हँसता है।
चार्ली चैप्लिन
तूफान में उजड़े
घर को अपनी हँसी से बसाता है
चार्ली चैप्लिन
मजाकिया अपने स्वभाव से
निरीह चेहरों को प्रेम से सराबोर कर देता है।
कहाँ हो चार्ली चैप्लिन!
मुझे लॉस एंजेलस में
तुम्हारी तलाश है।