Last modified on 20 मार्च 2017, at 17:16

मकान / श्याम सुशील

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:16, 20 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्याम सुशील |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दिन भर को
ढोकर
जब वापस लौटता हूं

घर हलचल नहीं करता
देखकर-
एक उसांस
छोड़ता है

जिसे जहरीले तमाचों सा
तड़ातड़ पड़ता हुआ
झेलता हूं।

चेहरा
नीला पड़ जाताहै...

और फिर
मकान के मलबे को
ओढ़कर
मरा-सा
सो जाता हूं।

सुबह अखबार की सुर्खियों में
सब कुछ होता है
मगर यही नहीं होता कि-

एक मकान ने
रात भर
आदमी को
किस तरह मारा...