Last modified on 20 मार्च 2017, at 17:16

महानगर-2 / श्याम सुशील

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:16, 20 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्याम सुशील |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

थोड़ी सी मिट्टी
थोड़ी सी हवा
थोड़ी सी आग
और थोड़ा सा पानी
थोड़ा आकाश लिए
आया था यहां मैं

आज सोचता हूं
अच्छा हुआ खाली हाथ
नहीं आया,
वरना भूल चुका होता
बहुत कुछ।