Last modified on 2 मई 2017, at 18:28

माँ / अनुभूति गुप्ता

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:28, 2 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुभूति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अँधियारा जब-जब गहराता,
अपनी भौंहे बहुत चढ़ाता।
नींद उचट जाती माँ मेरी,
अनजाना भय खूब डराता।
ममतामयी गोद पाकर तेरी,
सुकून से सो मैं हूँ जाता।
अँधियारा तब नहीं डराता,
समीप जब-जब तुम्हें हूँ पाता।