Last modified on 5 मई 2017, at 12:33

बाज़ार / रंजना जायसवाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:33, 5 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |संग्रह=मछलियाँ दे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुबह -सबेरे
ओस भिगो देती है
शीतल हवा
ठंडक पहुंचती है
हरी घास
देती है तरावट
फूल महका देते हैं
तन -मन
जानते हैं वे
तपना होता है हमें
दिन भर
बाजार की
आग में।