Last modified on 5 मई 2017, at 12:38

बौना / रंजना जायसवाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:38, 5 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |संग्रह=मछलियाँ दे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चलना पड़ता
घुटनों के बल
रेंगना पड़ता
कुहनियों पर
होना पड़ता है बौना
उस ऊंचाई पर
पहुँचने के लिए
जहाँ से दीखते हैं
सब बौने।