Last modified on 9 मई 2017, at 15:36

लोग 1 / गिरिजा अरोड़ा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:36, 9 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरिजा अरोड़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपनी चिंगारी पर डाल दो पानी समय रहते
वर्ना आग को अच्छी हवा देते हैं लोग

ढूंढता है पहले बाँटने से सगा अपना
रेवड़ी अंधों के हाथ थमा देते हैं लोग

मुर्गे की जान की कीमत क्या खबर किसको
यहाँ सिर्फ स्वादों का पता देते हैं लोग

समझते खुद को हैं शेर मगर
जब तब गधे को बाप बना लेते हैं लोग