Last modified on 28 जून 2017, at 18:20

कुन्ती / रंजना जायसवाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:20, 28 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह=ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कुंती
एक माँ
जिसके मन में
बेटे को चूमने से पहले आया
छुटकारा पाने का भाव
जानती थी
स्त्री के
हिस्से होती है
केवल खौफ
और बदनामी।