Last modified on 15 अक्टूबर 2017, at 16:16

छले गए / मनोज जैन 'मधुर'

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:16, 15 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज जैन 'मधुर' |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हम पांसे है
शकुनि चाल के
मन मर्ज़ी से
चले गए।
डगर डगर पर
छले गए।


छले गए हम
कभी शब्द से
कभी शब्द की सत्ता से।
विज्ञापन से
कभी नियति से
और कभी गुणवत्ता से।
कभी देव के
कभी दनुज के
पाँव तले हम
दले गए।
डगर डगर पर
छले गए।


नागनाथ के
पुचकारे हम
सांपनाथ के डसे हुए।
नख से शिख तक
बाज़ारों की
बाहों में हम कसे हुए।
क्रूर समय की
गरम कड़ाही में
निस दिन हम तले गए।
डगर डगर पर
छले गए।


हम सब के सब
भरमाये हैं
और ठगे हैं अपनों के।
जाने कब तक
महल ढहेंगे
भोले भाले सपनो के।
शख्त हथेली
पर सत्ता की
रगड़ रगड़ कर मले गए।
डगर डगर पर छले गए।