Last modified on 21 जून 2008, at 00:17

द्वितीय अध्याय / तृतीय वल्ली / भाग १ / कठोपनिषद / मृदुल कीर्ति

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:17, 21 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुल कीर्ति}} {{KKPageNavigation |पीछे=द्वितीय अध्याय / द्वितीय वल...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ब्रह्माण्ड रूप है, वृक्ष पीपल का सनातन काल से,
उर्ध्व मूल अधो है शाखा,मूल ब्रह्म विशाल से।
ब्रह्म तत्व विशुद्ध अमृत, लोक उसके आधीन है,
नचिकेता यही वह ब्रह्म जो ब्रह्माण्ड में आसीन है॥ [ १ ]

इस दृश्यमान जगत का कारण ब्रह्म पुरुषोत्तम अहे,
अतिशय दयालु प्रभु तथापि, भय स्वरूप भी है महे।
परब्रह्म का यह महत भय मय रूप जो भी जानते,
तत्वज्ञ वे होते अमर, विधना की विधि पहचानते॥ [ २ ]

भय स्वरूप के भय से ही तो तप्त होती अग्नि है,
भय से ही तो सूर्य तपता और धरा में ध्वनि है।
इसी भय से इन्द्र वायु मृत्यु देव भी प्रवृत हैं,
सब ध्रुव नियम नियमित इसी से सृष्टि में आवृत हैं॥ [ ३ ]

शेष मानव जन्म होने से पूर्व अति, अति पूर्व ही,
यदि भजन साधक कर सके तो जन्म पाये अपूर्व ही।
बिन भजन साक्षात्कार के,यह जन्म व्यर्थ है सिद्ध है,
पुनि विविध योनी लोक में, वह कल्पों तक आबद्ध है॥ [ ४ ]

दर्पण में आकृति यथा बिम्बित, ब्रह्म अंतःकरण में,
गन्धर्व लोक में,ब्रह्मलोक में, और दिवि संवरण में।
धुप और छाया की तरह परमात्मा दृष्टव्य है,
यथा स्वप्न में और जल में, दृश्य दिव्य के भव्य हैं॥ [ ५ ]

बहु विविध रूपों में इन्द्रियों की जो पृथक सत्ता मही,
उनकी उदय लय की प्रवृति अति पृथक न जाए कही।
पर आत्मा का स्वरूप उनसे है विलक्षण सर्वथा,
शुचि, नित्य, चेतन, एक रस और न बदलने की प्रथा॥ [ ६ ]

मन इन्द्रियों से श्रेष्ठ अति तो मन से बुद्धि श्रेष्ठ है,
है श्रेष्ठ बुद्धि से आत्मा , जीवात्मा अति श्रेष्ठ है।
जीवात्मा से श्रेष्ठ अतिशय ,प्रकृति का वह अंश है,
अव्यक्त शक्ति और प्रकृति से ही बंधा जीवंश है॥ [ ७ ]

आकार हीन अव्यक्त व्यापक दिव्य पुरुषोत्तम महे,
को जान, बन्धन मुक्त जीव हो, दिव्य सुख कैसे कहें।
आनंदमय अमृत स्वरूपी ब्रह्म ईशानं महा,
है सर्वदा अन्तःसमाहित, मूढ़ मति कहता कहों॥ [ ८ ]

प्रत्यक्ष रूप में विषय चक्षु का,ब्रह्म तो न कदापि है,
अनुपम, अगोचर, ब्रह्म, नित, सर्वत्र व्याप्त तथापि है।
वह सतत चिंतन, ह्रदय निर्मल,बुद्धि ध्यान के योग से,
मिलता जिसे ,छूटे वही, बहु जन्म मृत्यु के भोग से॥ [ ९ ]