Last modified on 3 दिसम्बर 2017, at 10:50

बचा रह गया नमक / इंदुशेखर तत्पुरुष

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:50, 3 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सनसनाते शब्दों से उछलकर
छलक पड़े आंसू
ये अच्छा ही हुआ ना!
अन्दर अगर रह जाते
तो रेतते रहते
कलेजा देर तक।

अब देखो तो किस तरह
बातों-बातों में हवा
उड़ा ले गई इनको
बचा रह गया नमक
यह अपने हिस्से का।