Last modified on 12 दिसम्बर 2017, at 12:10

बीते बहुत दिन / अमित कुमार मल्ल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:10, 12 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमित कुमार मल्ल |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बीते बहुत दिन
लिखा नहीं एक शब्द

स्याही थी
खुली आँखे थी
पर लिखा नहीं एक शब्द

संवेदनाये थी
लबो पर ताला भी नहीं था
पर कहा नहीं एक शब्द

दुःख है
दुःख का कारण भी है
पर सहा नहीं एक शब्द

आदमी अब
भीड़ लगने लगा है
जिया नहीं एक शब्द

लगा लिया है
एक मुखौटा
न हँसता है
न रोता है
अपना हुआ नहीं एक शब्द।