Last modified on 2 अप्रैल 2018, at 11:16

साझा चूल्हा / मुक्ता

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:16, 2 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुक्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उस स्त्री को विरासत में मिला था
ऊँची दीवार के पार का कच्चा कुआँ
पानी और पानी के बँटवारे को
उस स्त्री ने भोगा है
माँ की मृत्यु की तरह
उसकी भेदतीं आँखें
पकड़ने लगीं हैं हर षड्यंत्र
साझे चूल्हे का तरह।