Last modified on 3 अप्रैल 2018, at 17:25

कितने दिन के बाद मिला है प्यारा मन / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:25, 3 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=गुं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितने दिन के बाद मिला है प्यारा मन
साथ मिला आकर अब यह अनियारा मन

कितनी बार कहा संकट से दूर रहो
किन्तु भला कब संघर्षों से हारा मन

घोर निराशाओं ने जब भी घेर लिया
अँधियारे में भी बनता उजियारा मन

आती रहीं तोड़ने को नित बाधाएँ
बनता रहा हमेशा सहज सहारा मन

किस्मत ने जो दिया उसी में सुख माना
नित अभाव में करता रहा गुजारा मन

तुम को जब पाया अर्पित सब कर डाला
हम को किया प्रतिष्ठित हुआ हमारा मन

होते रहे विवाद नहीं उन में उलझा
वैमनस्य से करता रहा किनारा मन