Last modified on 16 अप्रैल 2018, at 19:08

साँचा / सुनीता जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:08, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बातों का क्या
बातों को खेंच-खेंच
ले जाओ, जहाँ
आकाश,
जहाँ तक साँस बात को
बातों के साँचे में ढाले-
कविता हो जाए,

मन तो पर वहीं,
वहीं-
घानी में पेर-पेर निज अपना,
देखा करता पूरे दिन,
बूँद गिरे यदि
कहीं एक तो,
दिन
खाली न जाए।