Last modified on 13 मई 2018, at 23:36

फूले-फले दिन / नईम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:36, 13 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |अनुवादक= |संग्रह=पहला दिन मेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

फूले-फले दिन-
झरबेरी से झर गए!

भेंट नहीं पाया, कर लेता मन का धन,
काँटों फँसता तो फँस जाता यह जन;

अच्छे भले दिन-
झरबेरी से झर गए।

पानी में दो पत्ते गीले पुरइन के,
गोते लहरें लेते कब वे गिन-गिन के?
प्यार में पले दिन-
झरबेरी से झर गए।

सोने से भरे रहे सुबहों के आँगन,
शामें डँस गईं किंतु जैसे हों नागिन;
विरासत मिले दिन-
झरबेरी-से झर गए।

झीलों में हंसों से उतरे धँसे हुए,
फूल प्यार के हाथों जूड़े में खुँसे हुए;
उजले धुले दिन-
झरबेरी-से झर गए।

फले-फले दिन-
झरबेरी-से झर गए।