Last modified on 23 मई 2018, at 09:52

नया साल / संजीव ठाकुर

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:52, 23 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव ठाकुर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नया साल फिर से आया
नई डायरी,
नया कैलेंडर,
नए-नए तोहफे लाया।

नया साल फिर से आया
नई उमंगें,
नई तरंगें,
नई-नई खुशियाँ लाया।

नया साल फिर से आया
नई ताजगी,
जोश नया,
नए-नए सपने लाया।