Last modified on 11 जून 2018, at 13:18

गाँधी के इस देश में / ज्योति खरे

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:18, 11 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्योति खरे |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गाँधी के
इस देश में
सुबह-सुबह पढ़ते ही समाचार
शर्म से झुक जाते हैं सिर

अन्धे, गूँगे, बहरे
चौराहों पर
भीड़
दहशत में मौन है

गाँधी के
इस देश में
कब, किसका, कौन है ?