Last modified on 19 सितम्बर 2018, at 14:54

पद / 1 / चन्द्रकला

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:54, 19 सितम्बर 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एहो ब्रजराज कत बैठे हौ निकुंज माँहि,
कीन्हों तुम मान ताकी सुधि कछु पाई है।
ताते वृषभानुजा सिंगार साजि नीकी भाँति,
सखियाँ सयानी संग लेय सुखदाई है॥
‘चन्द्रकला’ लाल अवलोको और मारग की,
भारी भय-दायिनी अपार भीर छाई है।
रावरो गुमान अति बल अति भट मानि,
जोबन को फौज लैके मारिबे को धाई है॥