Last modified on 9 जुलाई 2019, at 20:19

मन पखेरु उड़ चला फिर / सुनीता शानू

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:19, 9 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता शानू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नेह की
 नजरों से मुझको
 ऐसे देखा आपने।
मन-पखेरु उड़ चला फिर
 आसमां को नापने।

कामना का बाँध टूटा-
 ग्रंथियां भी
 खुल गईं।
मलिनता सारी हृदय की
 आँसुओं से
 धुल गई।
एक नई भाषा
 बना ली,
तन के शीतल ताप ने।

शब्द को मिलती गईं
 नव-अर्थ की
 ऊँचाइयाँ।
भाव पुष्पित हो गए
 मिटने लगीं
 तनहाइयाँ।
गीत में स्वर
 भर दिए हैं-
प्यार के आलाप ने-
 मन पखेरु उड़ चला फिर,
 आसमां को नापने॥