Last modified on 7 अगस्त 2019, at 14:24

अकथ नाम / नवीन रांगियाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:24, 7 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवीन रांगियाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मनुष्य जन्मता कुछ भी नहीं
मरता गांधी है
गोडसे और लोहिया मरता है कभी

इस बीच
कभी कभार
क, ख, ग, भी

बिगुचन का एक
पूरा संसार आदमी

मैं वही मरूँगा
जो रोया था
नवंबर में
एक प्रथम पहर

अकथ नाम

गांधी नहीं
लोहिया भी नहीं
क, ख, ग, तो कतई नहीं

या फिर
अंत तक
या अंत के बाद भी
उस पार
अपनी अंधेरी गली में
प्रतीक्षा करूँगा
स्वयं की।