Last modified on 10 जून 2020, at 14:06

पावस-गीत / सुधा गुप्ता

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:06, 10 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सुधा गुप्ता }} <poem> मेघों की अलकों म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेघों की अलकों में
शम्पा के फूल
लहर-लहर लहराए
धानी दुकूल
कहाँ चली सज -धजके
बोलो तो !

अँबुवा की डाली पर
पड़ गए झूले
बैरागी भँवरे भी
जोग-रोग भूले
पायल बजी गीतों की
गली -गली

कोयल फिर-फिर
मचली
कहाँ चली उछल , चपल !
बोलो तो !
मन की गाँठ खोलो तो
बोलो तो !

</ poem>